शुरू से ही कोरोना वायरस को लेकर ये खबर आ रही है कि यह चमगादडो के जरिए ही इंसानो में फैला। जिसके बाद से ही लोग चमगादड़ को लेकर काफी सतर्क हो गए है और उनमे डर का माहौल बना हुआ है।अब अगर ऐसे में कोई चमगादड़ आपके घर में घुस आए और जाने का नाम ना ले तो क्या होगा? शायद इस बात को सोच कर आप भी डर जाएंगे। जी हाँ ऐसी ही एक घटना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ घटी है। उन्होंने शनिवार रात को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए से बताया कि एक चमगादड़ उनके घर में घुस गया।
ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए अमिताभ ने बताया कि उनके बंगले के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया था जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। अमिताभ बच्चन ने दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के खौफ के बीच इस उन्होंने ट्वीट किया, ‘जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर…ब्रेकिंग न्यूज…क्या आप यकीन करेंगे एक बैट, हां एक चमगादड़ अभी मेरे कमरे जोकि जलसा के तीसरे फ्लोर पर है, आ गया।’ इस जगह हम सभी बैठते हैं।’ बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। महानायक ने आगे लिखा कि उसे पहले कभी नहीं देखा गया। हमारा ही घर मिला उसे। कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा। उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख्त।
T 3510 – Ladies and gentlemen of the Jury .. news of the hour .. BREAKING NEWS .. would you believe it ..
A Bat , a चमगादर has come into my room .. in Jalsa .. on the 3rd floor .. in my Den .. 😯😯
badi mushkil se use bahar nikala ..
Corona peecha chodh hi nahin raha !!!— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 25, 2020
इस पोस्ट को शेयर करने के बाद अमिताभ के फैन्स ने कमेंट्स कर उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा। अमिताभ के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम में महज कुछ ही घंटों बाद दो लाख से अधिक बार लाइक्स किया गया तथा इसके अलावा दो हजार से अधिक यूजर्स ने कमेंट भी किये है।