बॉलीवुड में जब भी चर्चित जोड़ियों की बात आती है, तो उस में रणवीर-दीपिका का नाम होना लाजिमी होता है। दोनों अक्सर अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर खुलकर करते रहते हैं। ये जोड़ी खबरों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। जब से देश में कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन हुआ है तब से ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते है और अपनी साथ की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के लेकर अपने फैंस में जागरूकता फैला रहे है। इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है और हर कोई अपने घर पर कैद है, ऐसे समय में रणवीर और दीपिका बड़े ही अनोखे अंदाज में अपना क्वारनटीन पीरियड स्पेंड कर रहे हैं।
हाल में दीपिका ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी फैन्स के साथ शेयर करते हुए बताया है कि उनके पति रणवीर सिंह बिल्ली हैं। उन्होंने रविवार सुबह यह स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘बिल्लियां अपना लगभग 70 पर्सेंट टाइम सोते हुए गुजारती हैं। इसलिए उनके अनुसार रणवीर भी अपना समय सो कर बीता रहे हैं तो वह भी एक बिल्ली है।
दीपिका के इस पोस्ट से ये साफ समझा जा सकता है कि रणवीर सिंह अपने क्वारनटीन टाइम में नींद पूरे कर रहे हैं और जमकर सो रहे हैं। दोनों की इस स्टोरी को लोगों ने खूब पसंद किया और मजे लेते देखे गए।
बता दें कि इससे पहले दीपिका ने रणवीर सिंह का सोते हुए एक फोटो भी शेयर किया था। इस फोटो में रणवीर के माथे पर ‘हसबैंड’ लिखा हुआ लेबल चिपका हुआ था। दीपिका के शेयर किए इस फोटो को लोगों ने काफी पसंद किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर की आगामी फिल्म 83 है जिसमें रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह कर रहे हैं जो इससे पहले सलमान खान संग कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है। हालांकि कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।