बाकी बॉलीवुड स्टार्स की तरह एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) भी लॉकडाउन में घर पर ही समय बिता रही हैं। इस दौरान वो अपने डांस और फिटनेस वीडियो के जरिए फैन्स को एंटरटेन कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सिर पर कैप लगाये बियोंसे नोल्स (Beyonce) के सॉन्ग पर बैली डांस (Belly Dance) करती नजर आ रही हैं। उनका अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
दिशा ने अपने डांस के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बियोंसे वाइब्ज शुरू हो गई हैं। #सेवेज चैलेंज.” इस वीडियो में वह जबरदस्त अंदाज में बियोंसे के ‘सेवेज (Savage Song)’ सॉन्ग पर बैली डांस करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो में दिशा पटानी व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और साथ ही उन्होंने पिंक कलर की कैप भी लगाई हुई है। उनके इस बैली डांस वीडियो पर फैन्स की खूब प्रतिक्रिया भी आ रही है। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह एक्टर आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ फिल्म ‘मलंग’ में नजर आई थी।