कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन बुलेट प्रकाश के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बुलेट प्रकाश ने इस दुनिया को छह अप्रैल की शाम को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके फैंस के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है।
अभिनेता बुलेट प्रकाश ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। उनकी उम्र महज 44 वर्ष थी। हाल ही में इससे पहले खबर सामने आई थी कि लिवर की समस्या से जूझ रहे अभिनेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कन्नड़ सिनेमा में बुलेट अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। उनका हर अंदाज फैन्स को खूब भाता था। बुलेट न सिर्फ अपनी दमदार कॉमेडी बल्कि शानदार बॉडी लैंग्वेज के चलते भी काफी पसंद किए जाते थे। उन्होंने करीब 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलेट प्रकाश अपने भारी वजन की वजह से परेशान थे जिसके चलते हाल ही में उन्होंने पांच महीने के भीतर अपना 35 किलो वजन घटाया था।अचानक वेट घटाने की वजह से इन दिनों उन्हें स्वास्थ्य को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थीं।
अभिनेता के निधन के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर इस तरह उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं-
Karnataka Most Talented Comedy Actor Bullet Prakash Anna is No More ☹️☹️
Rest In peace #BulletPrakash Sir pic.twitter.com/JNMZPH3dpr
— Telugu Yash Fans Club™ కె జి ఎఫ్ (@YashTeluguFc) April 6, 2020
#BulletPrakash A Talented actor…a Great Friend…and a wonderful soul…We lost you…. Rest in Peace my friend… may god give strength to your family.. Om Shanthi 🙏😔 pic.twitter.com/S3ZPKlJJwy pic.twitter.com/zPJKCjtUek
— Shafiulla gowda (@shafidachu) April 6, 2020
Rip #BulletPrakash sir😓😔😭😭#DBoss @dasadarshan @dboss_kalburgi pic.twitter.com/5X2agFJuws
— Dboss Darbar Kalburgi (@dboss_kalburgi) April 6, 2020