बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उन्हें 29 अप्रैल को मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां डॉक्टर्स की तमाम कोशिश के बावजूद वह जिन्दगी की जंग हार गए। वह 67 वर्ष के थे। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है। उनके परिवार और करीबी लोग शोक में डूबे हुए हैं। हर कोई अपने अपने तरीके से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर को याद कर रहा है।
इस बीच सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की शादी का रिसेप्शन कार्ड जमकर वायरल हो रहा है। इस रिसेप्शन कार्ड के अनुसार ऋषि और नीतू की शादी 23 जनवरी, 1980 को हुई थी। कार्ड में रिसेप्शन वेन्यू का पता आर के स्टूडिया लिखा हुआ है।
Wedding card of Rishi Kapoor and Neetu Singh https://t.co/rbIcmvmigD pic.twitter.com/fLBIM8ev3b
— vikram gaur (@13sharmaVikram) April 30, 2020
बता दे कि अभी हाल ही में नीतू सिंह ने ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर कर एक इमोशनल कैप्शन दिया था। जिसमे उन्होंने लिखा था कि हमारी कहानी का अंत हुआ। इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी भी बनाए।