बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद वह जिन्दगी की जंग हार गए। वह 67 वर्ष के थे। उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड अभी भी गममीन है। हर कोई अपने अपने तरीके से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर को याद कर रहा है।
वही, रविवार को अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित की गईं। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया कि प्रशासन से उन्हें हरिद्वार जाने की इजाजत नहीं मिलने के बाद उन्होंने बाणगंगा में ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित कीं। ऋषि के अस्थि विसर्जन में पत्नी नीतू कपूर के अलावा रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, रिद्धिमा कपूर के साथ आलिया भट्ट भी मौजूद रही। इससे जुड़े कुछ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
#ranbirkapoor #neetukapoor #riddhimakapoorsahni at Banganga for rituals #rishikapoor #rip
अस्थि विसर्जन से जुड़े फोटो और वीडियो में रणबीर कपूर और नीतू कपूर घाट के किनारे पूजा करते नजर आ रहे हैं तथा उनके साथ में रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी और आलिया भट्ट भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
बता दें कि इससे पहले रविवार शाम को ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी गई थी। प्रेयर मीट से नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर की फोटो सामने आई थी। दोनों ऋषि कपूर की फोटो के पास बैठे थे। रणबीर ने इस दौरान सिर पर पगड़ी बांधी हुई थी। लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे।
वहीं, बीती रात ही ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई पहुंची और अपने पिता की प्रार्थना सभा में शामिल हुई। पिता की मृत्यु के वक्त रिद्धिमा मुंबई से दूर दिल्ली में थीं। लॉकडाउन के चलते वे अपने पापा के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। ऐसे में आखिरी पलों में पापा के साथ ना होना उन्हें बहुत खल रहा है।